Bhagalpur में राज्य स्तरीय सहयोग शिविर आयोजित, CM सम्राट चौधरी ने किया 4 आवेदनों का समाधान

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को राज्य स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने की, जहां आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करने पर

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को राज्य स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने की, जहां आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करने पर जोर दिया गया। इस दौरान भागलपुर जिले के चार आवेदनों का चयन किया गया और उनका पूरी तरह से निराकरण किया गया।

शिविर के दौरान सीताराम मंडल नाम के एक आवेदक को समस्या समाधान की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पटना भेजा गया। जिला प्रशासन ने इस पूरी प्रक्रिया में आम लोगों की शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करने को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता की शिकायतों का निपटारा पारदर्शी तरीके से और एक तय समय सीमा के भीतर किया जाए।

बता दें कि यह राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम मुख्यमंत्री Samrat Choudhary द्वारा 14 जुलाई 2026 को शुरू किया गया था। इस योजना के तहत हर महीने के दूसरे मंगलवार को पटना में राज्य स्तरीय शिविर लगते हैं, जबकि पंचायत स्तर पर पहले और तीसरे मंगलवार को शिविर आयोजित किए जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को तकनीकी कारणों से सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

प्रशासन ने शिकायतों के समाधान के लिए ‘सहयोग पोर्टल’ (sahyog.bihar.gov.in) और हेल्पलाइन नंबर 1100 भी जारी किया है। सरकारी आदेश के अनुसार, सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को 30 दिनों के भीतर हल करना अनिवार्य है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई है। 31 जुलाई 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 5.83 लाख से अधिक शिकायतों में से 5.33 लाख का समाधान किया जा चुका है।