Bhagalpur में श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, DM और SSP ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

Bhagalpur: जिले में श्रावणी मेला-2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 5 जुलाई को जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और नगर पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से विभिन्

Bhagalpur: जिले में श्रावणी मेला-2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 5 जुलाई को जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और नगर पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से विभिन्न गंगा घाटों का दौरा किया। इस निरीक्षण का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना था कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो और मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

श्रावणी मेला इस बार 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए करीब 4,000 से 5,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना है, जो पिछले साल के मुकाबले 50 प्रतिशत अधिक है। भीड़ को नियंत्रित करने और निगरानी के लिए ड्रोन और CCTV कैमरों का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही, कांवरिया पथ और गंगा घाटों पर दिन-रात पुलिस गश्त रहेगी और नदी के इलाकों में वाटर पेट्रोलिंग भी की जाएगी। श्रद्धालुओं की मदद के लिए 9 से 12 अस्थायी पुलिस स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनकी दूरी एक-दूसरे से 500 मीटर से 1 किलोमीटर के बीच होगी।

प्रशासन ने साफ किया है कि इस बार VIP दर्शन या आउट-ऑफ-टर्न दर्शन की व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी ताकि सभी भक्तों को समान सुविधा मिले। सुरक्षा के लिहाज से गाड़ियों की छतों पर यात्रा करने और डबल-डेकर वाहनों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली, साफ पानी, शौचालय और स्वास्थ्य सेवाओं वाले होल्डिंग पॉइंट्स बनाए जा रहे हैं।

मेले को आधुनिक बनाने के लिए सुल्तानगंज मेला क्षेत्र में लेजर शो और लाइटिंग की व्यवस्था होगी। वहीं, नामी गंगे घाट और सीधी घाट पर शिव थीम वाली 3D वॉल आर्ट बनाई जाएगी। बिहार और झारखंड के अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और AI जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।