Bhagalpur में श्रावणी मेला 2026 की तैयारी शुरू, गंगा नदी में तैनात होंगी 2 बोट एंबुलेंस
Bhagalpur: श्रावणी मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस बार गंगा नदी में दो बोट एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। इनमें से एक बोट एंबुलेंस
Bhagalpur: श्रावणी मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस बार गंगा नदी में दो बोट एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। इनमें से एक बोट एंबुलेंस नमामि गंगे घाट पर और दूसरी पुरानी सीढ़ी घाट पर उपलब्ध रहेगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके।
यह मेला 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भागलपुर, बांका और मुंगेर में कुल 2650 बिस्तरों वाली टेंट सिटी बनाने का फैसला किया है। इसमें सुल्तानगंज में 500 बिस्तरों की क्षमता वाली टेंट सिटी शामिल होगी, जहां शौचालय, स्नानघर, शुद्ध पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।
सुरक्षा के लिहाज से पिछले साल के मुकाबले 50% अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मेला क्षेत्र में 9 से 12 अस्थायी थाने बनाए जाएंगे और सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए सुल्तानगंज में 5000 वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। मसदी बगीचा, बाबा चौक और तिलकपुर गांधी घर जैसे इलाकों को पार्किंग स्थल बनाया गया है, जबकि डबल डेकर वाहनों के चलने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
परिवहन की सुविधा के लिए भागलपुर से देवघर और बासुकिनाथ के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। साथ ही भागलपुर-किउल के बीच चलने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (03407-03408) की अवधि 28 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। पर्यटन विभाग पूरे रास्ते को शिवमय स्वरूप देगा, जिसमें भव्य प्रवेश द्वार और लेजर शो जैसे आकर्षण होंगे। कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी लंबित काम एक हफ्ते के अंदर पूरे कर लिए जाएं।