Bhagalpur में शाहपुर कालिका मंदिर चोरी कांड का खुलासा, 6 शातिर चोर गिरफ्तार
Bhagalpur: नाथनगर के ऐतिहासिक शाहपुर कालिका मंदिर में हुई चांदी के आभूषणों की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात के 17 दिनों के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के छह सदस्यों को धर दबोचा है। इस पूरी कार
Bhagalpur: नाथनगर के ऐतिहासिक शाहपुर कालिका मंदिर में हुई चांदी के आभूषणों की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात के 17 दिनों के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के छह सदस्यों को धर दबोचा है। इस पूरी कार्रवाई में नाथनगर पुलिस, DIU और STF की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई है।
यह घटना 13 जुलाई 2026 की देर रात करीब 1:45 बजे हुई थी। शाहपुर निवासी अशोक कुमार सिंह के आवेदन पर नाथनगर थाना में कांड संख्या 208/26 दर्ज किया गया था। एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी-2 राकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों तक पहुँच बनाई।
पुलिस ने इस मामले में अंजनी कुमार, बादल कुमार, बिट्टू कुमार, राजू उर्फ अभय कुमार, सोनू कुमार और छबील कुमार को गिरफ्तार किया है। इनमें अंजनी मंदिर के अंदर घुसा था, बादल ऑटो चला रहा था और बिट्टू ने मुख्य भूमिका निभाई। छबील कुमार एक सुनार है जिसने चोरी के आभूषण खरीदे थे।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किया गया एक सीएनजी ऑटो (बजाज टेम्पो), दो चांदी के मुकुट और एक चांदी का झांप बरामद किया है। बरामद चांदी का वजन लगभग 200-250 ग्राम बताया गया है। डीएसपी राकेश कुमार ने पुष्टि की है कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी है।
हालांकि, मां काली की 11 किलोग्राम चांदी की प्रतिमा और कुछ अन्य कीमती सामान अब भी लापता हैं। पुलिस जानकारी के मुताबिक, मूर्ति को पीतांबर चौक के पास एक झाड़ी में छिपाया गया था, लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंची, मूर्ति वहां से गायब हो चुकी थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसमें कोई और व्यक्ति भी शामिल है।