Bhagalpur में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, बिना कागजात और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

Bhagalpur: भागलपुर जिले में अपराध कम करने और आम लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान

Bhagalpur: भागलपुर जिले में अपराध कम करने और आम लोगों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग कर रही हैं और संदिग्ध वाहनों की बारीकी से तलाशी ले रही हैं।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की विधि-व्यवस्था को बनाए रखना और अवैध मादक पदार्थों के साथ-साथ शराब की तस्करी को रोकना है। पुलिस मुख्य चौराहों, संवेदनशील इलाकों और महत्वपूर्ण रास्तों पर नजर रख रही है। जांच के दौरान पुलिस चालक से ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बीमा और अन्य जरूरी कागजात मांग रही है।

पुलिस विशेष रूप से 17 से 30 साल के युवाओं और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर नजर रख रही है। संदिग्ध होने पर बाइक की डिक्की और चार पहिया वाहनों की पूरी तलाशी ली जा रही है। यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी ने साफ किया है कि इस मुहिम का मकसद सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि अपराधों पर लगाम लगाना है। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे जांच के दौरान आम जनता के साथ शालीनता से पेश आएं। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अपने जरूरी दस्तावेज साथ रखें और पुलिस का सहयोग करें।