Bhagalpur में मामूली विवाद पर युवक की आंखों में झोंकी मिर्ची, लाठी-पाइप से पीटकर किया अधमरा

Bhagalpur: नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानगर इलाके में एक मामूली विवाद ने बहुत हिंसक रूप ले लिया। यहां चमर टोली लाइन में पड़ोसियों के बीच शोर-शराबे और गाली-गलौज को लेकर झगड़ा हुआ था। जब एक युवक ने इस हंगामे का विरोध किया, त

Bhagalpur: नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानगर इलाके में एक मामूली विवाद ने बहुत हिंसक रूप ले लिया। यहां चमर टोली लाइन में पड़ोसियों के बीच शोर-शराबे और गाली-गलौज को लेकर झगड़ा हुआ था। जब एक युवक ने इस हंगामे का विरोध किया, तो दबंगों ने उसे बेरहमी से पीटा और तालिबानी सजा दी।

बताया गया है कि दबंगों ने सबसे पहले युवक की आंखों में तीखी मिर्ची का पाउडर झोंक दिया। मिर्ची की वजह से जब युवक को कुछ दिखाई देना बंद हो गया और वह असहाय हो गया, तब हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। दबंगों ने लाठी और पाइप का इस्तेमाल कर युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर अधमरा हो गया।