Bhagalpur में 24 जून को निकलेगा अलम का जुलूस, मुहर्रम कमेटी ने प्रशासन से की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की मांग
Bhagalpur : शहर में मुहर्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुहर्रम की तीसरी तारीख पर शनिवार को शहर के अलग-अलग इमामबाड़ों में मजलिस का आयोजन हुआ, जहां कर्बला के शहीदों की याद में उनके संदेशों पर चर्चा की गई। अब कमेटी
Bhagalpur : शहर में मुहर्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुहर्रम की तीसरी तारीख पर शनिवार को शहर के अलग-अलग इमामबाड़ों में मजलिस का आयोजन हुआ, जहां कर्बला के शहीदों की याद में उनके संदेशों पर चर्चा की गई। अब कमेटी ने आने वाले मुख्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है।
मुहर्रम कमेटी के मुताबिक 24 जून को मुहर्रम की आठवीं तारीख है, इस दिन शाम 7:30 बजे बड़ा इमामबाड़ा, असानंदपुर से अलम का जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस मुस्लिम हाई स्कूल रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए मोहिउद्दीनपुर स्थित लल्लू मियां के इमामबाड़ा पहुंचेगा। वहां निर्धारित कार्यक्रम पूरा होने के बाद रात करीब 11 बजे जुलूस वापस बड़ा इमामबाड़ा लौटेगा।
सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के संयोजक डॉ. फारुख अली और सह-संयोजक महबूब आलम ने जिला प्रशासन को एक मांगपत्र सौंपा है। कमेटी ने मांग की है कि जुलूस के रास्तों, इमामबाड़ों और शाहजंगी कर्बला मैदान में पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग, पीने के पानी, मेडिकल टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। साथ ही सफाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने को कहा गया है।
ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कमेटी ने विशेष मांग की है कि 9, 10 और 11 मुहर्रम को जुलूस के रास्तों पर भारी वाहनों के चलने पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा स्टेशन चौक, मुस्लिम हाई स्कूल मोड़ और गुहड़हटा चौक से शाहजंगी तक चारपहिया वाहनों के आने-जाने पर अस्थायी पाबंदी लगाने की मांग की गई है। साथ ही पर्वती, मुस्लिम हाई स्कूल सम्पार रेलवे फाटक और शाहजंगी जैसे इलाकों में मजिस्ट्रेट तैनात करने की अपील की गई है ताकि शांति बनी रहे।