Bhagalpur में दो गुटों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, मुखिया पति पर लूट का आरोप, CCTV फुटेज वायरल
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित गरहोतिया इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस विवाद में जमकर ईंट-पत्थर चले और मारपीट की गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित गरहोतिया इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस विवाद में जमकर ईंट-पत्थर चले और मारपीट की गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है।
पीड़ित दुकानदार का आरोप है कि एक मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद मुखिया पति और उनके कुछ साथियों ने हमला कर दिया। दुकानदार ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों में डर का माहौल रहा।
पूरा मामला लोदीपुर पुलिस के संज्ञान में है। घटना की पुष्टि के लिए CCTV फुटेज का सहारा लिया जा रहा है, जिसमें मारपीट की तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।