Bhagalpur में वज्रपात पीड़ितों को मिली राहत, दो परिवारों को दिए गए 4-4 लाख रुपये
Bhagalpur: जिले के पीरपैंती अंचल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान गंवाने वाली दो महिलाओं के परिजनों को जिला प्रशासन ने आर्थिक सहायता दी है। 7 अगस्त 2026 को पूनम देवी और सुप्रिया कुमारी के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये
Bhagalpur: जिले के पीरपैंती अंचल में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान गंवाने वाली दो महिलाओं के परिजनों को जिला प्रशासन ने आर्थिक सहायता दी है। 7 अगस्त 2026 को पूनम देवी और सुप्रिया कुमारी के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई। यह मदद बिहार सरकार की आपदा राहत और अनुग्रह अनुदान नीति के तहत दी गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई घोषणा के बाद जिला आपदा प्रबंधन शाखा ने यह प्रक्रिया पूरी की। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) और सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से पीड़ित परिवारों को चेक सौंपे। प्रशासन ने साफ किया कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को नियमों के अनुसार समय पर मदद दी जा रही है ताकि उन्हें तुरंत राहत मिल सके।
प्रशासन ने सहायता राशि देने की प्रक्रिया को अब और आसान बना दिया है। आवेदनों के निपटारे में तेजी लाने के लिए अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) को अनुदान स्वीकृति का अधिकार दिया गया है। इससे अब पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
साथ ही जिला प्रशासन ने 9 अगस्त 2026 को एक सार्वजनिक सूचना जारी कर लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की गाइडलाइंस का पालन करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोग हेल्पलाइन नंबर 0612-2294204/205 या इमरजेंसी नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं।