Bhagalpur में कलहगांव NTPC के बॉयलर में लगी आग, तेल रिसाव बना वजह, 30 मिनट में पाया काबू

Bhagalpur: कलहगांव स्थित NTPC पावर प्लांट के एक बॉयलर में अचानक आग लग गई। इस घटना से प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के

Bhagalpur: कलहगांव स्थित NTPC पावर प्लांट के एक बॉयलर में अचानक आग लग गई। इस घटना से प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह आग बॉयलर में हुए तेल रिसाव (oil leakage) के कारण लगी थी। जैसे ही तेल लीक हुआ, उसमें आग पकड़ ली और लपटें उठने लगीं। प्लांट के सुरक्षा तंत्र और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी की वजह से आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया और किसी भी तरह की बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया।