Bhagalpur में अवैध बालू खनन के दौरान फायरिंग, मजदूर के सीने में फंसी गोली; पुलिस बोली- यह मेरे क्षेत्र का मामला नहीं
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में अवैध बालू खनन को लेकर चली गोली से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना सैदपुर घाट की है, जो रजौन और जगदीशपुर थाना क्षेत्रों की सीमा पर पड़ता है। गोली मजदूर के सीने में जा फंस
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले में अवैध बालू खनन को लेकर चली गोली से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना सैदपुर घाट की है, जो रजौन और जगदीशपुर थाना क्षेत्रों की सीमा पर पड़ता है। गोली मजदूर के सीने में जा फंसी है, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद घायल युवक को उसके साथी मजदूरों ने तुरंत जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है।
इस मामले में पुलिस का रवैया चर्चा का विषय बना हुआ है। जब इस घटना की जानकारी दी गई, तो थानाध्यक्ष ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह मामला उनके क्षेत्र का नहीं है। बता दें कि सैदपुर घाट दो थानों की सीमा पर होने के कारण अक्सर अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद रहता है, जिसका फायदा अवैध खनन करने वाले लोग उठाते हैं।
भागलपुर और आसपास के इलाकों में बालू माफियाओं का आतंक पुराना है। पहले भी जगदीशपुर इलाके के कोला खुर्द गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमले के मामले सामने आए थे, जिसमें कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इलाके में अवैध खनन को लेकर आपसी विवाद और हिंसा की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।