भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक चलेगी ट्रेन; रूट में हुआ बड़ा बदलाव
UP/Bihar: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और तकनीकी कारणों की वजह से रेलवे ने गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के चलने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन जुलाई और अगस्त की शुरुआत तक चलेगी, जिससे गुजरात और बिहार के बीच सफर करने वाल
UP/Bihar: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और तकनीकी कारणों की वजह से रेलवे ने गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के चलने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन जुलाई और अगस्त की शुरुआत तक चलेगी, जिससे गुजरात और बिहार के बीच सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वेस्टर्न रेलवे ने इस फैसले की पुष्टि की है।
सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, लखनऊ स्टेशन पर Rail Land Development Authority (RLDA) द्वारा निर्माण कार्य चलने के कारण इस ट्रेन के रूट में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन लखनऊ और गोरखपुर जैसे कई स्टेशनों से नहीं गुजरेगी।
| ट्रेन नंबर | रूट | तारीख (दिन) |
|---|---|---|
| 09451 | गांधीधाम से भागलपुर | 3, 10, 17, 24 और 31 जुलाई (हर शुक्रवार) |
| 09452 | भागलपुर से गांधीधाम | 6, 13, 20, 27 जुलाई और 3 अगस्त (हर सोमवार) |
रूट बदलने की वजह से अब यह ट्रेन फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी जंक्शन, औनरीहर, गाजीपुर सिटी, छपरा और हाजीपुर होकर चलेगी। इस बदलाव के कारण ट्रेन अब लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी और चकिया स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
हथरस सिटी स्टेशन के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि यहाँ ट्रेन की सेवा जारी रहेगी और दोनों दिशाओं में ट्रेन यहाँ दो मिनट के लिए रुकेगी।