Bhagalpur में खौफ: 15 दिनों में दूसरी वारदात, 3 साल के बच्चे की हत्या कर बोरे में भरा शव मिला
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक तीन साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई और उसका शव बोरे में बंद कर झाड़ियों में फेंक दिया गया। इस वारदा
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक तीन साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी गई और उसका शव बोरे में बंद कर झाड़ियों में फेंक दिया गया। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है क्योंकि पिछले 15 दिनों के भीतर इस क्षेत्र में बच्चों की हत्या की यह दूसरी घटना है।
घटना 30 जुलाई 2026 की है। पंकज मंडल का तीन साल का बेटा रात में अपने परिवार के साथ छत पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने बच्चे को चुपचाप उठा लिया। सुबह जब परिजनों ने बच्चे को नहीं पाया तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। गांव से कुछ दूरी पर एक झाड़ी में बच्चे की लाश बोरे में बंद मिली। सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की वजह का पता लगाया जा सके।
स्थानीय लोगों में डर का माहौल इसलिए ज्यादा है क्योंकि इससे पहले 14 जुलाई 2026 को भी ऐसी ही वारदात हुई थी। लालूचक इलाके से ढाई साल के आदित्य कुमार को उसके पिता के पास सोते समय उठा लिया गया था। अगले दिन उसका शव बरामद हुआ था। उस मामले में बच्चे के सिर में लोहे की कील ठोंकी गई थी और गला घोंटकर हत्या की गई थी। आदित्य के पिता पाचू मंडल ने पुराने विवाद के चलते अपने गोतिया पर इस हत्या का आरोप लगाया था।
नगर डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि आदित्य की हत्या के मामले में प्रथम दृष्टया वजह दुश्मनी लगती है। उस मामले में पहले अपहरण का केस दर्ज हुआ था जिसे बाद में हत्या की धाराओं में बदल दिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन दोनों वारदातों के पीछे कोई एक ही गिरोह है या फिर ये अलग-अलग आपसी रंजिश के मामले हैं।