Bhagalpur में सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत, खड़ी ट्रक में पिकअप ने मारी टक्कर
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में NH-31 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ भवानिपुर थाना क्षेत्र के बाईपास पर एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक, सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जा टकराया। इस भीषण टक्कर में पिकअप ड्राइवर की जान चली गई,
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में NH-31 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ भवानिपुर थाना क्षेत्र के बाईपास पर एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक, सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जा टकराया। इस भीषण टक्कर में पिकअप ड्राइवर की जान चली गई, जबकि उसका क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा शनिवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। मक्का लदे एक ट्रक में खराबी आने के कारण उसका ड्राइवर सर्वेश कुमार उसे सड़क किनारे खड़ा कर सो रहा था। इसी दौरान गाजर और चुकंदर ले जा रहा एक पिकअप ट्रक अनियंत्रित होकर उसमें पीछे से जोरदार टक्कर मार गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और ड्राइवर दिलीप यादव केबिन में ही फंस गया।
घायल ड्राइवर दिलीप यादव, जो समस्तीपुर का रहने वाला था, करीब चार घंटे तक केबिन में फंसा रहा। इस दौरान उसने मदद के लिए गुहार लगाई और कहा कि उसका दम घुट रहा है, उसे बाहर निकाला जाए। हालांकि, समय पर मदद न मिल पाने और दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं पिकअप के क्लीनर मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया है।
भवानिपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि एक ड्राइवर की मौत हो चुकी है और क्लीनर का इलाज चल रहा है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।