Bhagalpur में बिल्डर की गला रेतकर हत्या, 12 घंटे में गर्लफ्रेंड गिरफ्तार; पहचान छुपाने के लिए पहना था हेलमेट
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में एक चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले को महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. इस वारदात में बिल्डर की गर्लफ्रेंड सीमा कुमारी को गिरफ्तार किया ग
Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में एक चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले को महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. इस वारदात में बिल्डर की गर्लफ्रेंड सीमा कुमारी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने प्यार और धोखे की वजह से इस खौफनाक कदम को उठाया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सीमा कुमारी पीरपैंती की रहने वाली है. वह बजरंग कुमार के साथ पिछले 10 साल से रिश्ते में थी. सीमा का आरोप है कि बजरंग ने उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया और नशे की हालत में उसके साथ क्रूरता की. इसी गुस्से में उसने बजरंग कुमार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. वारदात के दिन सीमा पुरुष के कपड़े पहनकर और चेहरे पर हेलमेट लगाकर बिल्डर के ऑफिस पहुंची ताकि कोई उसे पहचान न सके.
जब बजरंग कुमार नशे की हालत में सो रहे थे, तब सीमा ने दबिया से उनका गला रेत दिया. हत्या के दौरान उसने बिल्डर की कलाई और चार उंगलियों को भी काट दिया. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने शरीर के निजी अंगों के साथ भी छेड़छाड़ की. वारदात के बाद वह ऑफिस से नकदी और जमीन के जरूरी कागजात लेकर फरार हो गई थी.
एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर एक SIT टीम बनाई गई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल किया. डॉग स्क्वाड और FSL की टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल दबिया, खून से सने कपड़े, लूटा गया कैश और जमीन के दस्तावेज बरामद कर लिए हैं.