Banka में 8 साल के बच्चे पर चाकू से हमला, CCTV मिला खराब, हॉस्टल संचालक पर लापरवाही का आरोप
Banka: बिहार के बांका जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर स्थित ‘माउंट केरला पब्लिक स्कूल’ के हॉस्टल में रहने वाले 8 साल के छात्र आनंद कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है क
Banka: बिहार के बांका जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर स्थित ‘माउंट केरला पब्लिक स्कूल’ के हॉस्टल में रहने वाले 8 साल के छात्र आनंद कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि बच्चे पर चाकू से हमला हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात यह रही कि जब घटना की जांच के लिए हॉस्टल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो वहां लगा मुख्य कैमरा क्षतिग्रस्त मिला। इस वजह से हमलावर की पहचान करने में मुश्किल आ रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हॉस्टल संचालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है कि उन्होंने बच्चों की सुरक्षा में चूक की और सीसीटीवी कैमरे भी चालू हालत में नहीं रखे थे।