Bangladesh के राष्ट्रपति Mohammed Shahabuddin ने दिया इस्तीफा, खराब सेहत बनी वजह
World: बांग्लादेश के राष्ट्रपति Mohammed Shahabuddin ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। राष्ट्रपति को ‘ऑटोनोमिक न्यूरोपैथी’ नाम की बीमारी हुई है,
World: बांग्लादेश के राष्ट्रपति Mohammed Shahabuddin ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है। राष्ट्रपति को ‘ऑटोनोमिक न्यूरोपैथी’ नाम की बीमारी हुई है, जिसकी वजह से उन्हें समय-समय पर बेहोशी छाने की समस्या रहती है।
76 साल के Mohammed Shahabuddin अप्रैल 2023 से राष्ट्रपति के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि उनकी सेहत अब ऐसी नहीं रही कि वह संविधान के मुताबिक अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकें। इस वजह से उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया।
अब जब तक देश में नए राष्ट्रपति का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक Jatiya Sangsad के स्पीकर राज्य के प्रमुख के तौर पर सारी जिम्मेदारियां संभालेंगे।