Bangladesh पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, अब 35 देशों में बिना वीजा या VOA पर जा सकेंगे नागरिक

World : बांग्लादेशी पासपोर्ट धारकों के लिए विदेश यात्रा अब थोड़ी आसान हो गई है। जुलाई 2026 में जारी Henley Passport Index के मुताबिक, बांग्लादेश के नागरिक अब दुनिया के 35 देशों में वीजा-फ्री, वीजा-ऑन-अराइवल (VOA) या ई-वी

World : बांग्लादेशी पासपोर्ट धारकों के लिए विदेश यात्रा अब थोड़ी आसान हो गई है। जुलाई 2026 में जारी Henley Passport Index के मुताबिक, बांग्लादेश के नागरिक अब दुनिया के 35 देशों में वीजा-फ्री, वीजा-ऑन-अराइवल (VOA) या ई-वीजा/ETA के जरिए जा सकते हैं। वैश्विक रैंकिंग में बांग्लादेश अब 97वें स्थान पर पहुंच गया है।

इस साल की रैंकिंग में बांग्लादेश ने तीन पायदान की सुधार किया है, क्योंकि 2025 में यह 100वें स्थान पर था। हालांकि, पिछले साल की तुलना में उन देशों की संख्या थोड़ी कम हुई है जहाँ बिना वीजा के जाया जा सकता था। पिछले साल यह संख्या 37 थी, जो अब घटकर 35 रह गई है। इस रैंकिंग में बांग्लादेश का स्थान उत्तर कोरिया के बराबर है।

सैलानियों के लिए यह सुविधा एशिया, अफ्रीका, कैरिबियन और प्रशांत महासागर के देशों में उपलब्ध है। इनमें से एशिया के केवल छह देश ही शामिल हैं, जिसका मतलब है कि ज्यादातर यात्राएं लंबी दूरी की होंगी। वहीं, Schengen Area जाने के लिए बांग्लादेशी नागरिकों को अब भी पहले से वीजा लेना होगा।

सुविधा का प्रकार प्रमुख देश
वीजा-फ्री (Visa-free) बारबाडोस, डोमिनिका, फिजी, ग्रेनाडा, जमैका, रवांडा, बहामास, त्रिनिदाद और टोबैगो, वानुअतु
वीजा-ऑन-अराइवल (VOA) भूटान, कंबोडिया, मालदीव, नेपाल, तिमोर-लेस्ते, तुवालु
ई-ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) केन्या, सेशेल्स, श्रीलंका, सेंट किट्स और नेविस

दूसरी तरफ, बांग्लादेश सरकार भी अपने देश आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए नियमों में बदलाव कर रही है। ढाका में हुई एक कैबिनेट बैठक में ‘वीजा पॉलिसी 2026’ के ड्राफ्ट पर चर्चा हुई है। इस नई पॉलिसी का मकसद विदेशी निवेश, बिजनेस और टूरिज्म को बढ़ावा देना है ताकि देश की अर्थव्यवस्था को फायदा मिले। फिलहाल, बांग्लादेश में प्रवेश के लिए पूरी तरह से ई-वीजा सिस्टम लागू नहीं हुआ है और कागजी दस्तावेजों को मिशन में जमा करना जरूरी है।