Bangladesh के नए पासपोर्ट में फिर जुड़ेगा ‘इजरायल को छोड़कर’ वाला नियम, अक्टूबर से शुरू होगा वितरण
World : बांग्लादेश सरकार ने अपने नए पासपोर्ट में एक बड़ा बदलाव किया है। अब नए पासपोर्ट पर फिर से वह लाइन लिखी होगी जिसमें लिखा होगा कि यह पासपोर्ट इजरायल को छोड़कर दुनिया के सभी देशों के लिए मान्य है। गृह मंत्रालय ने रवि
World : बांग्लादेश सरकार ने अपने नए पासपोर्ट में एक बड़ा बदलाव किया है। अब नए पासपोर्ट पर फिर से वह लाइन लिखी होगी जिसमें लिखा होगा कि यह पासपोर्ट इजरायल को छोड़कर दुनिया के सभी देशों के लिए मान्य है। गृह मंत्रालय ने रविवार, 19 जुलाई 2026 को इसका आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
यह फैसला पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के उस फैसले को पलटता है, जिसमें मई 2021 में इस लाइन को हटा दिया गया था। नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार ने बांग्लादेश की पुरानी विदेश नीति और फिलिस्तीन के समर्थन को देखते हुए यह कदम उठाया है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों, डिप्टी सचिव नीलिमा अफ़रोज़ और एडिशनल सचिव डॉ. जियाउद्दीन अहमद ने इस बात की पुष्टि की है।
नए पासपोर्ट की छपाई जुलाई 2026 से शुरू हो जाएगी और अक्टूबर 2026 से आम नागरिकों को ये पासपोर्ट मिलने शुरू होंगे। जिन लोगों के पास पहले से पासपोर्ट हैं और उनमें यह लाइन नहीं है, वे तब तक वैध रहेंगे जब तक उनकी एक्सपायरी डेट नहीं आ जाती। रिन्यूअल के समय उन्हें नए नियमों वाला पासपोर्ट मिलेगा।
पासपोर्ट में सिर्फ शब्दों का ही बदलाव नहीं हुआ है, बल्कि इसके डिजाइन में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। नए ई-पासपोर्ट के वॉटरमार्क में जुलाई 2024 के जन-आंदोलन के शहीदों—अबू सईद, मीर महफूजुर रहमान मुगधो और वसीम अकरम की तस्वीरें होंगी। इसके अलावा, पासपोर्ट में बांग्लादेश के सभी प्रमुख धर्मों के प्रतीक और सांस्कृतिक स्थलों की तस्वीरें भी जोड़ी गई हैं। पिछली सरकार से जुड़ी कई तस्वीरों को वॉटरमार्क से हटा दिया गया है।