Ayodhya के श्री राम अस्पताल में डॉक्टर और एक्स रे टेक्निशियन के बीच विवाद, पुलिस ने संभाला मामला
UP/Ayodhya: अयोध्या धाम के श्री राम अस्पताल में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब एक डॉक्टर और एक्स रे टेक्निशियन के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया, जिससे अस्पताल परिसर में क
UP/Ayodhya: अयोध्या धाम के श्री राम अस्पताल में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब एक डॉक्टर और एक्स रे टेक्निशियन के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया, जिससे अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस घटना के बाद अस्पताल का कामकाज भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।
जानकारी के मुताबिक, विवाद डॉक्टर और एक्स रे टेक्निशियन Animesh के बीच हुआ। आरोप है कि Animesh ने डॉक्टर के साथ बदसलूकी की और उनके साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
इस मामले में दोनों पक्षों ने राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों तरफ से तहरीर ले ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल के सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपी टेक्निशियन के खिलाफ अनुशासनहीनता और गलत व्यवहार की शिकायतें पहले भी मिल चुकी थीं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।