Ayodhya में स्कूल बस ने किशोर को रौंदा, साइकिल समेत सड़क पर घसीटा; लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर

Ayodhya : मंगलवार सुबह अयोध्या में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां एक स्कूल बस ने साइकिल से स्कूल जा रहे 12 साल के बच्चे को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा अपनी साइकिल के साथ बस में फंस गया और काफी दूर तक सड़क पर घ

Ayodhya : मंगलवार सुबह अयोध्या में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां एक स्कूल बस ने साइकिल से स्कूल जा रहे 12 साल के बच्चे को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा अपनी साइकिल के साथ बस में फंस गया और काफी दूर तक सड़क पर घसीटता चला गया। इस हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों और परिजनों में इस घटना को लेकर काफी दुख और गुस्सा है।