Lucknow में अवध फाउंडेशन करेगा संगोष्ठी, कमजोर होते पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मूल्यों पर होगी चर्चा

Lucknow: अवध फाउंडेशन लखनऊ में एक खास संगोष्ठी का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद बदलते समय के साथ कमजोर हो रहे पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मूल्यों को फिर से मजबूत बनाना है। इस संगोष्ठी के जरिए यह चर्चा

Lucknow: अवध फाउंडेशन लखनऊ में एक खास संगोष्ठी का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद बदलते समय के साथ कमजोर हो रहे पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मूल्यों को फिर से मजबूत बनाना है।

इस संगोष्ठी के जरिए यह चर्चा की जाएगी कि आज के दौर में परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां क्यों बढ़ रही हैं और सामाजिक मूल्यों में क्या बदलाव आए हैं। फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपने रिश्तों के प्रति जागरूक करना और समाज में आपसी तालमेल को बेहतर बनाना है।