Maharashtra : मशहूर गायिका आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद तुरंत मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया.
Maharashtra : मशहूर गायिका आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद तुरंत मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उनका इलाज ब्रीच कैंडी अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में चल रहा है.
आशा भोसले की सेहत और इलाज की क्या है स्थिति
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि 92 साल की आशा भोसले की हालत गंभीर बनी हुई है. वह इस समय गहन चिकित्सा (ICU) के तहत इलाज करा रही हैं. डॉक्टर के मुताबिक, गायिका मेडिकल प्रक्रियाओं को अच्छी तरह से सहन कर रही हैं और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
अस्पताल और परिवार की तरफ से क्या अपडेट आया है
फिलहाल आशा भोसले की सेहत को लेकर उनके परिवार या अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान या अपडेट जारी नहीं किया गया है. डॉक्टर और मेडिकल टीम उनकी रिकवरी के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. उनके प्रशंसकों और संगीत जगत से जुड़े लोगों की नजरें अब अस्पताल से आने वाली अगली रिपोर्ट पर टिकी हैं.