Araria में आपसी विवाद में मारपीट, महिला समेत 3 लोग जख्मी

Bihar/Araria: अररिया जिले के पलासी प्रखंड में आपसी विवाद को लेकर दो अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटना हुई है। इस हिंसा में एक महिला समेत कुल तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मिली

Bihar/Araria: अररिया जिले के पलासी प्रखंड में आपसी विवाद को लेकर दो अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटना हुई है। इस हिंसा में एक महिला समेत कुल तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना पलासी प्रखंड के कंकुड़िया और उरलाहा गांव की है। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई, जिसमें कंकुड़िया गांव के उपेंद्र दास और मुन्नी देवी के साथ-साथ उरलाहा गांव की चंपा देवी घायल हो गईं। घटना के बाद तीनों को तुरंत पलासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायल व्यक्तियों का इलाज किया गया है और अब उनकी स्थिति स्थिर है। सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।