Araria में उद्घाटन से पहले ही धंस गया नया पुल, घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा
Bihar/Araria: अररिया जिले के भरघमा ब्लॉक में खर्रा नदी पर बना एक नया RCC पुल उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिर गया है। पहली बारिश होते ही पुल के एप्रोच पथ में रेनकट की समस्या शुरू हो गई और रास्ता धंस गया है। इससे इलाके
Bihar/Araria: अररिया जिले के भरघमा ब्लॉक में खर्रा नदी पर बना एक नया RCC पुल उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिर गया है। पहली बारिश होते ही पुल के एप्रोच पथ में रेनकट की समस्या शुरू हो गई और रास्ता धंस गया है। इससे इलाके के लोगों में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर काफी नाराजगी है।
यह पुल सिमरबनी पंचायत को कुशमौल, गोरहा और अन्य ग्रामीण इलाकों से जोड़ता है, जिससे नरपतगंज की तरफ जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलने वाली थी। लेकिन अब उद्घाटन से पहले ही रास्ते के धंसने से यहां हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली ही बारिश ने निर्माण की पोल खोल दी है और यह पुल अब खतरे में दिख रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मौके पर कोई सूचना बोर्ड या शिलापट्ट नहीं लगाया गया है। इस वजह से यह पता नहीं चल पा रहा है कि इस प्रोजेक्ट पर कुल कितनी लागत आई है, इसे किस एजेंसी ने बनाया है और इसे पूरा करने की समय सीमा क्या थी। मानसून के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति और खराब हो सकती है, जिसे देखते हुए लोग जल्द सुधार की मांग कर रहे हैं।