Araria में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, DM ने दिया वैज्ञानिक पशुपालन का निर्देश, किसानों को मिलेगा KCC
Araria: अररिया जिले में पशुपालन करने वाले किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला मजिस्ट्रेट Vinod Doohan ने जिले के अलग-अलग प्रखंडों में दुग्ध उत्पादन समितियों का दौरा किया और किसानों को आधुनिक तरीके
Araria: अररिया जिले में पशुपालन करने वाले किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला मजिस्ट्रेट Vinod Doohan ने जिले के अलग-अलग प्रखंडों में दुग्ध उत्पादन समितियों का दौरा किया और किसानों को आधुनिक तरीके से पशुपालन करने की सलाह दी। प्रशासन का मानना है कि अगर दूध का उत्पादन बढ़ता है, तो ग्रामीण इलाकों के किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी।
DM Vinod Doohan ने कुर्साकांटा के Kuadi और सिकटी के Majarakh दुग्ध उत्पादन समितियों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को बताया कि पशुओं को संतुलित आहार देना और समय पर टीकाकरण करवाना बहुत जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे दूध उत्पादक किसानों तक पहुंचे और उन्हें हर तरह की तकनीकी मदद दी जाए।
प्रशासन ने आने वाले एक महीने के लिए लक्ष्य तय किया है कि Kuadi और Majarakh दोनों समितियों में प्रतिदिन 100 लीटर दूध का संग्रहण किया जाए। फिलहाल Kuadi समिति में रोजाना करीब 35 लीटर और Majarakh समिति में 60 लीटर दूध इकट्ठा हो रहा है।
किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए समिति के सदस्यों को जल्द ही Kisan Credit Card (KCC) उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, पशुओं के स्वास्थ्य और दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए सभी मवेशियों का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा।