Bihar के Araria में 50 हजार की रिश्वत लेते GM गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने रंगे हाथ पकड़ा

Bihar/Araria : अररिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। यहाँ उद्योग विभाग के महाप्रबंधक (GM) अनिल कुमार मंडल को निगरानी विभाग ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई शनिवार, 8 अ

Bihar/Araria : अररिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। यहाँ उद्योग विभाग के महाप्रबंधक (GM) अनिल कुमार मंडल को निगरानी विभाग ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई शनिवार, 8 अगस्त 2026 को की गई।

पूरा मामला मशीनरी सप्लाई से जुड़ा है। शिकायतकर्ता कामरे आलम, जो एक मशीनरी सप्लायर हैं, उन्होंने बताया कि करीब 17 लाख रुपये की मशीनरी की सप्लाई के बाद पेमेंट और कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए GM अनिल कुमार मंडल ने 5 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। इस कमीशन की कुल रकम 85 हजार रुपये बताई गई थी।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की जांच की और जाल बिछाया। शनिवार को जब अनिल कुमार मंडल अपने शिवपुरी स्थित किराए के मकान में थे, तब टीम ने छापेमारी की। GM को उनके बेडरूम की अलमारी से 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

निगरानी विभाग के DSP सतीश चंद्र माधव ने बताया कि शिकायत की पुष्टि होने के बाद ही यह एक्शन लिया गया। गिरफ्तार अधिकारी को अब पटना स्थित निगरानी ब्यूरो की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। विभाग ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस खेल में अन्य अधिकारी भी शामिल तो नहीं हैं।