Dubai में होगा Arab Media Summit 2026, 15 से 17 सितंबर तक जुटेगा दुनिया भर के मीडिया दिग्गजों का जमावड़ा
World : दुबई में साल 2026 का Arab Media Summit होने जा रहा है। यह आयोजन 15 से 17 सितंबर 2026 तक Dubai World Trade Centre में चलेगा। Dubai Press Club (DPC) द्वारा आयोजित यह समिट इस क्षेत्र का सबसे बड़ा मीडिया जमावड़ा होगा
World : दुबई में साल 2026 का Arab Media Summit होने जा रहा है। यह आयोजन 15 से 17 सितंबर 2026 तक Dubai World Trade Centre में चलेगा। Dubai Press Club (DPC) द्वारा आयोजित यह समिट इस क्षेत्र का सबसे बड़ा मीडिया जमावड़ा होगा, जिसमें दुनिया भर के पत्रकार और मीडिया एक्सपर्ट हिस्सा लेंगे।
यह पूरा कार्यक्रम यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के संरक्षण में होगा। समिट के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रखा गया है, जिसे इच्छुक लोग Dubai Press Club की वेबसाइट ams2026.evsreg.com पर जाकर पूरा कर सकते हैं। दुबई मीडिया काउंसिल की प्रेसिडेंट मोना घनेम अलमरी ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म मीडिया को विकास और जागरूकता का जरिया बनाने के यूएई के विजन को आगे बढ़ाएगा।
इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए कई बड़े नाम साथ जुड़े हैं। इसमें Emirates, DP World, और Emirates NBD जैसे बड़े ब्रांड्स पार्टनर के तौर पर शामिल हैं। साथ ही, Financial Times और Reuters भी अपने विशेष फोरम के जरिए इस समिट का हिस्सा बनेंगे।
मुख्य आयोजन से पहले तैयारी के तौर पर 23 जुलाई 2026 को दुबई मॉल में ‘Arab Media Summit Mallathon’ कराया गया। इसमें 350 से ज्यादा मीडिया प्रोफेशनल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया ताकि समिट से पहले आपसी तालमेल बनाया जा सके।
इस समिट की खास बात यह है कि इसमें 10 अलग-अलग स्पेशलाइज्ड फोरम होंगे। इनमें मुख्य रूप से ये विषय शामिल रहेंगे:
- Arab Media Forum
- Government Communication Forum
- Arab Youth Media Forum
- eGaming Forum
- Film Forum
- Arab Social Media Influencers Summit
इन फोरम्स में डिजिटल बदलाव, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), मीडिया इकोनॉमिक्स और राजनीति व खेल का मीडिया पर असर जैसे जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी।