Amritsar बना उत्तर भारत का इंटरनेशनल गेटवे, अब दिल्ली के लिए फ्लाइट लेने से पहले ही हो जाएगा इमिग्रेशन और चेक-इन

Punjab: अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अब सफर आसान हो गया है। केंद्र सरकार ने यहां ‘हब-एंड-स्पोक’ कनेक्टिविटी मॉडल शुरू किया है, जिससे अब यात्री दिल्ली ज

Punjab: अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अब सफर आसान हो गया है। केंद्र सरकार ने यहां ‘हब-एंड-स्पोक’ कनेक्टिविटी मॉडल शुरू किया है, जिससे अब यात्री दिल्ली जाने से पहले ही अमृतसर एयरपोर्ट पर अपने सारे जरूरी काम निपटा सकेंगे। इस नई सुविधा की शुरुआत 28 जुलाई 2026 को हुई है।

इस सिस्टम के तहत Air India ने ‘Easy Connect’ सर्विस शुरू की है। अब यात्रियों को अपने सामान का चेक-इन, इमिग्रेशन, कस्टम क्लीयरेंस और बैगेज ड्रॉप की प्रक्रिया अमृतसर एयरपोर्ट पर ही पूरी करनी होगी। इसके बाद वे दिल्ली के लिए फ्लाइट लेंगे और वहां से बिना किसी परेशानी के अपनी अगली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में सवार हो सकेंगे। इससे दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का इंतजार करीब चार घंटे कम हो जाएगा और ट्रांजिट की भागदौड़ से राहत मिलेगी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने इस पहल का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा और AAI चेयरमैन विपिन कुमार भी मौजूद थे। सरकार की योजना देश में 4 बड़े एविएशन हब और करीब 40 स्पोक एयरपोर्ट बनाने की है ताकि भारतीय यात्रियों को विदेश के एयरपोर्ट्स के बजाय भारत के ही हब का इस्तेमाल करना पड़े।

अमृतसर यह सुविधा पाने वाला देश का दूसरा एयरपोर्ट बन गया है, इससे पहले 25 जून 2026 को वाराणसी में यह मॉडल शुरू किया गया था। Air India अमृतसर से दिल्ली के लिए रोजाना दो फ्लाइट्स (AI 1113 और AI 1115) चला रही है। इस कनेक्टिविटी के जरिए पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के लोग उत्तर अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के 27 देशों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

हालांकि, इस मॉडल को लेकर कुछ चिंताएं भी जताई गई हैं। दिलबीर फाउंडेशन के अध्यक्ष गुणबीर सिंह का कहना है कि इससे अमृतसर से सीधी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स कम हो सकती हैं और यह एयरपोर्ट सिर्फ दिल्ली के लिए एक फीडर बन कर रह जाएगा। उनका मानना है कि पंजाब के यात्रियों के लिए दिल्ली होकर जाना समय के लिहाज से नुकसानदेह हो सकता है।