Aligarh में 2000 अवैध भवनों पर चलेगा बुलडोजर, लखनऊ अग्निकांड के बाद ADA का बड़ा एक्शन

Aligarh: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब अलीगढ़ में अवैध निर्माण करने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (ADA) ने शहर में करीब 2000 अवैध इमारतों को चिन्हित किया है और इन्हें गिराने की तैयारी

Aligarh: लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब अलीगढ़ में अवैध निर्माण करने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (ADA) ने शहर में करीब 2000 अवैध इमारतों को चिन्हित किया है और इन्हें गिराने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

लखनऊ के अलीगंज में एक अवैध इमारत में आग लगने की घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में प्रशासन अलर्ट हो गया है। वहां लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने 23 जून 2026 को उस इमारत को गिराना शुरू कर दिया था, क्योंकि वह नक्शे के खिलाफ बनी थी और वहां रहने के बजाय कमर्शियल काम हो रहा था। इसी तर्ज पर अब अलीगढ़ में भी सख्त कार्रवाई होगी।

ADA के उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चिन्हित किए गए सभी अवैध भवनों के खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाए। जिन लोगों ने बिना नक्शा पास कराए या नियमों को तोड़कर मकान या दुकान बनाई है, उन्हें पहले नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस मिलने के बाद भवन मालिकों को अपनी बात रखने के लिए 45 दिनों का समय मिलेगा।

प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने या किराए पर लेने से पहले उसके नक्शे और कागजों की अच्छी तरह जांच कर लें। यह पूरी कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 27(1) के तहत की जा रही है ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।