Algeria के अनाथालय में भीषण आग, 11 लोगों की मौत और 19 घायल; UAE ने जताया दुख

World : अल्जीरिया के मोहम्मदिया इलाके में एक सरकारी अनाथालय में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में बच्चों समेत 11 लोगों की जान चली गई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा 16 जुलाई 2026 की सुबह

World : अल्जीरिया के मोहम्मदिया इलाके में एक सरकारी अनाथालय में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में बच्चों समेत 11 लोगों की जान चली गई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा 16 जुलाई 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे हुआ जब ज्यादातर लोग सो रहे थे।

हादसे की खबर मिलते ही UAE के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने गहरा दुख जताया है। UAE ने पीड़ित परिवारों और अल्जीरिया की सरकार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। वहीं अल्जीरिया के राष्ट्रपति Abdelmadjid Tebboune ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री Sifi Ghrieb ने Mustapha Pacha University Hospital का दौरा किया जहां घायल भर्ती हैं। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के इलाज की पूरी जानकारी ली। सिविल प्रोटेक्शन विभाग के लेफ्टिनेंट कर्नल Nassim Bernaoui ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान विशेष जरूरतों वाले पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि भीषण गर्मी के कारण एयर कंडीशनिंग यूनिट लगातार चल रही थी, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग फैल गई। सुरक्षा और न्यायिक अधिकारी अब इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अल्जीरिया में चल रही हीटवेव की वजह से पिछले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं।