Mumbai Airport: 1 अगस्त से Terminal 2 पर शिफ्ट होगी Akasa Air, यात्रियों के लिए बदल जाएंगे नियम
Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। Akasa Air अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन को 1 अगस्त 2026 से टर्मिनल 2 (T2) पर श
Maharashtra: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। Akasa Air अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन को 1 अगस्त 2026 से टर्मिनल 2 (T2) पर शिफ्ट करने जा रही है। इस बदलाव का मुख्य मकसद यात्रियों की सुविधा को बढ़ाना और सफर को और आसान बनाना है।
एयरलाइन ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है। कंपनी का कहना है कि टर्मिनल 2 पर शिफ्ट होने से पैसेंजर मूवमेंट बेहतर होगा और एयरलाइन की आंतरिक कार्यक्षमता में भी सुधार आएगा। Akasa Air अपने यात्रियों को अलग-अलग माध्यमों से इस बदलाव की जानकारी दे रही है ताकि किसी को परेशानी न हो।
एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट और टर्मिनल की जानकारी दोबारा चेक कर लें। एयरपोर्ट पर भीड़ से बचने और समय बचाने के लिए एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन चेक-इन करने की सलाह दी गई है।
इस बदलाव के साथ ही खबर यह भी है कि Akasa Air अपने विस्तार की योजनाओं के लिए करीब 1,050 करोड़ रुपये की नई पूंजी जुटाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि एविएशन सेक्टर में फिलहाल वित्तीय दबाव देखा जा रहा है।