Bihar में छात्र नेताओं की गिरफ्तारी पर बवाल, AISA ने दी 30 जुलाई को बड़े प्रदर्शन की चेतावनी
Bihar: पटना की बेउर जेल में बंद छात्र नेताओं और गिरफ्तार छात्रों से मिलने AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा पहुंचीं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने जेल में बंद छात्रों और एक विधायक से बात की और उनकी समस्याओं को जाना। नेहा बोरा ने
Bihar: पटना की बेउर जेल में बंद छात्र नेताओं और गिरफ्तार छात्रों से मिलने AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा पहुंचीं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने जेल में बंद छात्रों और एक विधायक से बात की और उनकी समस्याओं को जाना। नेहा बोरा ने बताया कि छात्रों ने पुलिस द्वारा किए गए गलत व्यवहार की शिकायत की है।
जेल प्रशासन के अधिकारियों ने नेहा बोरा को भरोसा दिया है कि जेल के अंदर छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। हालांकि, AISA ने सरकार और प्रशासन के सामने अपनी मांग साफ कर दी है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर 29 जुलाई तक सभी गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो 30 जुलाई को पूरे बिहार में एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
इस पूरे मामले में मीडिया पर हुए हमलों को लेकर जब नेहा बोरा से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। दूसरी तरफ, अजीत कुशवाहा ने पत्रकारों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है।