Delhi आ रहे Air India विमान में हवा में मची अफरा-तफरी, डगमगाने लगा प्लेन; बाल-बाल बचे यात्री

Delhi: ओडिशा के भुवनेश्वर से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में मंगलवार को हवा में भारी हलचल हुई। विमान के अचानक डगमगाने से उसमें सवार 150 से ज्यादा यात्री बुरी तरह डर गए। गनीमत रही कि विमान सुरक्षित लैंड कर गया और

Delhi: ओडिशा के भुवनेश्वर से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में मंगलवार को हवा में भारी हलचल हुई। विमान के अचानक डगमगाने से उसमें सवार 150 से ज्यादा यात्री बुरी तरह डर गए। गनीमत रही कि विमान सुरक्षित लैंड कर गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

घटना मंगलवार, 21 जुलाई 2026 की है। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर IX1058 ने दोपहर 3:30 बजे भुवनेश्वर से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद ही विमान हवा में जोर-जोर से हिलने लगा। यात्रियों ने बताया कि प्लेन की हालत देखकर वे घबरा गए थे और डर के मारे एक महिला बेहोश भी हो गई थी। स्थिति को संभालने के लिए पायलट ने विमान की रफ्तार बढ़ाई ताकि उसे स्थिर किया जा सके।

इस दौरान विमान अपने तय रास्ते से भटक गया और दिल्ली के बजाय हरियाणा के चरखी दादरी की ओर चला गया। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को वापस दिल्ली हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया। विमान अपने तय समय से आधा घंटा पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर गया।

लैंडिंग के बाद यात्रियों ने दिल्ली हवाई अड्डे पर अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पूरे मामले में एयर इंडिया या नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।