Navi Mumbai से Abu Dhabi के लिए Air India Express ने शुरू की बुकिंग, 15 जुलाई से उड़ानें

Maharashtra: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से अब विदेश जाना आसान होगा। Air India Express ने नवी मुंबई और अबू धाबी के बीच सीधी फ्लाइट्स के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। यह सेवा 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जिससे महाराष्ट

Maharashtra: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से अब विदेश जाना आसान होगा। Air India Express ने नवी मुंबई और अबू धाबी के बीच सीधी फ्लाइट्स के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। यह सेवा 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जिससे महाराष्ट्र के नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से पहली बार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी।

एयरलाइन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, शुरू में ये फ्लाइट्स हफ्ते में दो दिन, बुधवार और शुक्रवार को चलेंगी। बाद में 29 जुलाई 2026 से इसमें रविवार की फ्लाइट भी जोड़ दी जाएगी, जिससे हफ्ते में तीन दिन सेवा उपलब्ध होगी। नवी मुंबई से फ्लाइट रात 2:55 बजे रवाना होगी और सुबह 4:35 बजे अबू धाबी पहुंचेगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट अबू धाबी से सुबह 5:45 बजे चलेगी और सुबह 10:20 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी।

मुसाफिर अपनी टिकटें एयरलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट airindiaexpress.com, मोबाइल ऐप और अन्य प्रमुख बुकिंग प्लेटफॉर्म से बुक कर सकते हैं। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) के CEO बी.वी.जे.के. शर्मा ने पहले ही 15 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत का ऐलान किया था।

इस नए रूट से मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के लोगों को UAE जाने के लिए एक और विकल्प मिलेगा। इससे न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाव में भी कमी आएगी। अब Air India Express नवी मुंबई से अबू धाबी के अलावा बेंगलुरु और दिल्ली के लिए भी उड़ानें भरेगी, जिससे यहाँ से कुल 30 साप्ताहिक फ्लाइट्स का संचालन होगा।