Navi Mumbai Airport से अब विदेश जाना होगा आसान, Air India Express ने शुरू की अबू धाबी के लिए बुकिंग

Maharashtra: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। Air India Express ने अबू धाबी के लिए अपनी ग्लोबल बुकिंग विंडो खोल दी है। इससे नवी मुंबई और आसपास के लोगों को अब विदेश जान

Maharashtra: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। Air India Express ने अबू धाबी के लिए अपनी ग्लोबल बुकिंग विंडो खोल दी है। इससे नवी मुंबई और आसपास के लोगों को अब विदेश जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनका समय बचेगा।

Air India Express की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान 15 जुलाई 2026 को नवी मुंबई से अबू धाबी के लिए उड़ेगी। इसकी बुकिंग 20 जून 2026 से कंपनी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुकी है। शुरुआत में यह फ्लाइट हफ्ते में दो दिन, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। 29 जुलाई 2026 से इसमें रविवार की फ्लाइट भी जोड़ दी जाएगी, जिससे हफ्ते में तीन दिन सेवा उपलब्ध होगी।

एयरपोर्ट के सीईओ BVJK Sharma ने बताया कि 15 जुलाई से अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर और फ्रेट ऑपरेशन्स शुरू करने की तैयारी है, जिसके लिए आखिरी रेगुलेटरी मंजूरी का इंतजार है। पहले इन सेवाओं को मार्च के आसपास शुरू करना था, लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया। 16 जून को CBIC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय कामकाज के लिए एयरपोर्ट की तैयारियों का जायजा लिया था।

उड़ान के समय की बात करें तो नवी मुंबई से फ्लाइट रात 02:55 बजे रवाना होगी और सुबह 04:35 बजे अबू धाबी पहुंचेगी। वापसी में यह अबू धाबी से सुबह 05:45 बजे उड़ेगी और सुबह 10:20 बजे नवी मुंबई वापस आएगी।

विवरण जानकारी
पहली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट 15 जुलाई 2026
रूट नवी मुंबई से अबू धाबी
बुकिंग शुरू होने की तारीख 20 जून 2026
शुरुआती फ्रीक्वेंसी हफ्ते में 2 दिन (बुधवार, शुक्रवार)
बढ़ी हुई फ्रीक्वेंसी (29 जुलाई से) हफ्ते में 3 दिन (रविवार शामिल)
कुल साप्ताहिक फ्लाइट्स (डोमेस्टिक + इंटरनेशनल) 30 फ्लाइट्स

बता दें कि इस एयरपोर्ट को Adani Group चला रहा है और इसमें CIDCO की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नवी मुंबई एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानें 25 दिसंबर 2025 से ही शुरू हो चुकी हैं, जिनमें बेंगलुरु और दिल्ली के लिए फ्लाइट्स शामिल हैं। अब अबू धाबी रूट जुड़ने से Air India Express यहाँ से कुल 30 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी।