UP में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा, बारिश के बीच पलटी Scorpio, कारोबारी गंभीर घायल

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार Scorpio अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार एक कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया. इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग स

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार Scorpio अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार एक कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया. इस दुर्घटना में पांच अन्य लोग सुरक्षित बच गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार पूर्वाह्न में बारिश हो रही थी तभी यह हादसा हुआ. घायल कारोबारी को तुरंत इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल सेंटर ले जाया गया है. एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और बारिश की वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई.

इसी दिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक और दुर्घटना सामने आई. इटावा के पास एक बस और गैस टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद आ गई थी, जिसकी वजह से बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में चली गई और टैंकर से टकरा गई. इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.