Maharashtra: मुंबई के गोरेगांव वेस्ट इलाके में स्थित 143 एकड़ के Motilal Nagar को अब नए रूप में विकसित किया जाएगा। Adani Properties इस बड़े प्रोजेक्ट में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी। यह भारत की दूसरी सबसे
Maharashtra: मुंबई के गोरेगांव वेस्ट इलाके में स्थित 143 एकड़ के Motilal Nagar को अब नए रूप में विकसित किया जाएगा। Adani Properties इस बड़े प्रोजेक्ट में 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेगी। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी शहरी नवीनीकरण परियोजना होगी, जिससे हजारों लोगों के रहने और काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव आएगा।
किसे मिलेगा क्या फायदा और कितना होगा निवेश
इस प्रोजेक्ट के तहत रहने वाले और दुकान चलाने वाले लोगों का पुनर्वास किया जाएगा। कुल निवेश में से लगभग 36,000 करोड़ रुपये सिर्फ पुनर्वास के काम पर खर्च होंगे।
- MHADA निवासी: 3,372 पात्र परिवारों को लगभग 1,600 वर्ग फुट के मुफ्त घर मिलेंगे।
- व्यापारी: 328 पात्र व्यावसायिक इकाइयों को 987 वर्ग फुट की जगह मिलेगी।
- झुग्गी निवासी: 1,600 पात्र परिवारों को SRA नियमों के तहत 300 वर्ग फुट के घर दिए जाएंगे।
प्रोजेक्ट की खासियत और समय सीमा क्या है
यह प्रोजेक्ट ’15-मिनट सिटी’ के कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा, जिसका मतलब है कि स्कूल, अस्पताल, मार्केट और पार्क जैसी जरूरतें 15 मिनट की दूरी पर मिल जाएंगी। इसमें मल्टी-लेवल पार्किंग, सोलर एनर्जी और स्मार्ट सिक्योरिटी जैसे आधुनिक इंतजाम होंगे। MHADA के सीईओ संजीव जायसवाल ने इसे एक ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बताया है। इस पूरे काम को पूरा होने में 7 से 10 साल का समय लगेगा।
प्रोजेक्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी
| विवरण |
जानकारी |
| डेवलपर |
Adani Properties Pvt Ltd / Estatevue Developers |
| कुल निवेश |
1 लाख करोड़ रुपये से अधिक |
| कुल क्षेत्रफल |
143 एकड़ (गोरेगांव वेस्ट) |
| अनुबंध तिथि |
7 जुलाई 2025 |
| प्लानिंग पार्टनर |
Mecanoo (डच फर्म) और Buro Happold (UK फर्म) |
| प्रोजेक्ट स्टेटस |
विशेष प्रोजेक्ट (Special Project) |
शेयर बाजार की बात करें तो, मार्च 2025 में इस बोली को जीतने के बाद Adani Enterprises का शेयर BSE पर 0.9% बढ़कर 2250.35 रुपये पर बंद हुआ था। उस समय एक्सपर्ट्स ने इस शेयर के लिए 3,855 रुपये का टारगेट प्राइस बताया था।
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.