Maharashtra: मुंबई के लोगों के लिए बिजली की सप्लाई अब और बेहतर होगी। Adani Electricity Mumbai Infrastructure Limited (AEMIL) ने मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को 1,000 MW का हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) ट्रांसमिशन लिंक शुरू
Maharashtra: मुंबई के लोगों के लिए बिजली की सप्लाई अब और बेहतर होगी। Adani Electricity Mumbai Infrastructure Limited (AEMIL) ने मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को 1,000 MW का हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट (HVDC) ट्रांसमिशन लिंक शुरू कर दिया है। यह प्रोजेक्ट शहर में क्लीन एनर्जी यानी स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाने और पावर ग्रिड को मजबूत करने के लिए बनाया गया है।
यह प्रोजेक्ट क्यों है जरूरी और इससे क्या होगा फायदा
यह प्रोजेक्ट अक्टूबर 2020 में मुंबई में हुई बड़ी ब्लैकआउट के बाद प्लान किया गया था ताकि शहर की बिजली सप्लाई में आने वाली कमियों को दूर किया जा सके। यह लिंक Kudus और Aarey के बीच बनाया गया है, जिसमें 30 किलोमीटर की ओवरहेड लाइन और 50 किलोमीटर का अंडरग्राउंड कॉरिडोर शामिल है। इससे मुंबई की बिजली व्यवस्था अधिक भरोसेमंद होगी और शहर में रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल बढ़ेगा।
प्रोजेक्ट की खास बातें और निवेश
- तकनीक: इसमें VSC-आधारित HVDC तकनीक का इस्तेमाल हुआ है और दुनिया का पहला कॉम्पैक्ट HVDC सबस्टेशन लगाया गया है।
- लक्ष्य: Adani Electricity Mumbai Ltd ने 2027 तक अपनी कुल बिजली सप्लाई में रिन्यूएबल एनर्जी की हिस्सेदारी 60% तक ले जाने का वादा किया है।
- फंडिंग: इस प्रोजेक्ट के लिए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश हुआ, जिसमें 9 अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने 700 मिलियन डॉलर की मदद की।
Adani Energy Solutions (AESL) के शेयर पर क्या बोले एक्सपर्ट
बाजार के जानकारों ने Adani Energy Solutions के शेयर पर अपनी राय दी है। कई एनालिस्ट ने इसे ‘Strong Buy’ की रेटिंग दी है।
| विवरण |
अनुमानित टारगेट/कीमत |
| औसत 12 महीने का टारगेट |
1,129.00 INR से 1,157.90 INR |
| अधिकतम अनुमान (High) |
1,199 INR से 1,258.95 INR |
| न्यूनतम अनुमान (Low) |
1,072 INR से 1,082.72 INR |
| JM Financial का टारगेट |
1,199 INR (23% बढ़त की उम्मीद) |
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.