Maharashtra में अभिनेत्री Sanchita Ugale ने की आत्महत्या, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Maharashtra/Palghar: मुंबई के पास नालासोपारा ईस्ट में रहने वाली 22 साल की अभिनेत्री Sanchita Ugale का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला है. रविवार, 14 जून 2026 की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच उन्होंने अपने बेडरूम में
Maharashtra/Palghar: मुंबई के पास नालासोपारा ईस्ट में रहने वाली 22 साल की अभिनेत्री Sanchita Ugale का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला है. रविवार, 14 जून 2026 की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच उन्होंने अपने बेडरूम में पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली. इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है.
घटना साई संतोषी बिल्डिंग, आचोले गांव की है. जानकारी के मुताबिक, संचिता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तो वसई-विरार नगर पालिका के तुलिंज अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है.
आचोले पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद बाग ने बताया कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) नंबर 58/2026 दर्ज की है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. संचिता के पिता मछिंद्र उगले ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें इस मामले में किसी पर शक नहीं है और न ही वह किसी को जिम्मेदार मानते हैं.
Sanchita Ugale टीवी शो ‘कुंकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने ‘छावा’ और ‘साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था. हैरानी की बात यह है कि अपनी मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक गाना गाते हुए खुशमिजाज वीडियो शेयर किया था, जिसे अब लोग काफी चर्चा कर रहे हैं. पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि मौत की वजह का पता चल सके.