Lucknow में झारखंड लाठीचार्ज के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, सीएम हेमंत सोरेन का पुतला जलाया

Lucknow : झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में ABVP ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लखनऊ महानगर इकाई से जुड़े छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जला

Lucknow : झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को लखनऊ के हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में ABVP ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लखनऊ महानगर इकाई से जुड़े छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने JPSC और JSSC की परीक्षाओं में हुए भ्रष्टाचार और पेपर लीक के आरोपों को लेकर उठाए गए सवालों पर पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की।

दरअसल यह पूरा विवाद झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ था। 10 और 11 अगस्त 2026 को जब छात्र इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई में कई छात्र घायल हो गए थे। इस घटना के बाद देशभर में विरोध शुरू हो गया है। भाजपा ने इसके विरोध में झारखंड बंद बुलाया था और सांसदों ने संसद परिसर में भी प्रदर्शन किया था।

ABVP ने इस मुद्दे को लेकर वाराणसी, समस्तीपुर और अब लखनऊ में भी पुतला दहन किया है। संगठन ने दिल्ली में झारखंड भवन के बाहर भी प्रदर्शन करने की घोषणा की है। छात्रों की मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रशासन और पुलिस के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आंदोलन को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ संभाला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले में बल प्रयोग को गलत बताया और सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।