Abu Dhabi की Sheikh Zayed Grand Mosque में दिखेगा चांद का नजारा, हर हिजरी महीने की शुरुआत में होगा खास लाइट शो
World : अबू धाबी की मशहूर Sheikh Zayed Grand Mosque अब एक खास लाइट एक्सपीरियंस के जरिए चांद की खूबसूरती को जीवंत कर रही है। इस अनुभव का नाम ‘The Moon Has a Story… Told by Light’ रखा गया है। यह पांच मिनट
World : अबू धाबी की मशहूर Sheikh Zayed Grand Mosque अब एक खास लाइट एक्सपीरियंस के जरिए चांद की खूबसूरती को जीवंत कर रही है। इस अनुभव का नाम ‘The Moon Has a Story… Told by Light’ रखा गया है। यह पांच मिनट का लाइट शो हर हिजरी महीने की शुरुआत में आयोजित किया जाता है, जिसे देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।
यह पूरा डिस्प्ले चांद की अलग-अलग अवस्थाओं और इस्लामिक विरासत से प्रेरित है। इसमें 840 से ज्यादा लाइटिंग यूनिट्स और 22 लाइटिंग टावरों का इस्तेमाल किया गया है। इन टावरों में 10 से 13 लाइट प्रोजेक्टर्स लगे हैं, जो मस्जिद के बाहरी हिस्से के रंग को गहरे नीले से चमकीले सफेद और फिर वापस नीले रंग में बदल देते हैं।
Sheikh Zayed Grand Mosque Centre ने बताया कि इस पहल का मकसद मेहमानों के अनुभव को बेहतर बनाना और उन्हें इस्लामिक सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। यह लाइटिंग सिस्टम एक ‘लूनर क्लॉक’ से जुड़ा है, जो हिजरी महीने के दौरान हर दो दिन में रोशनी की चमक को बदलता है ताकि चांद की बदलती शक्ल को दिखाया जा सके।
इस लाइटिंग स्कीम को ब्रिटेन की कंपनी Speirs and Major Associates ने डिजाइन किया था। यह पूरा सिस्टम यूएई के हिजरी कैलेंडर की सटीकता को भी दर्शाता है, जो खगोलीय गणनाओं के आधार पर हर साल सेंटर द्वारा जारी किया जाता है। जब महीने की शुरुआत में नया चांद दिखता है तब रंग गहरा नीला होता है और महीने के बीच में पूर्णिमा के समय यह पूरी तरह सफेद हो जाता है।