Abu Dhabi ने तैयार किए 12 डिजिटल डिजीज रजिस्ट्री, अब AI से होगा गंभीर बीमारियों का इलाज
World : Abu Dhabi ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। वहां सरकार ने 12 डिजिटल डिजीज रजिस्ट्री का काम पूरा कर लिया है। इस सिस्टम का मकसद कैंसर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं
World : Abu Dhabi ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। वहां सरकार ने 12 डिजिटल डिजीज रजिस्ट्री का काम पूरा कर लिया है। इस सिस्टम का मकसद कैंसर, डायबिटीज और दिल की बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं की जल्द पहचान करना और उनका सही इलाज करना है।
यह पूरी व्यवस्था रीयल-टाइम हेल्थ डेटा पर आधारित है। इसमें Abu Dhabi के हेल्थ इंफॉर्मेशन एक्सचेंज ‘Malaffi’ के डेटा का इस्तेमाल किया गया है। Department of Health (DoH), Abu Dhabi Public Health Centre (ADPHC) और M42 ग्रुप की Abu Dhabi Health Data Services (ADHDS) ने मिलकर इस प्रोजेक्ट को पूरा किया है।
Department of Health की अंडरसेक्रेटरी डॉ. नोरा खमीस अल गैथी ने बताया कि यह कदम Abu Dhabi को एक ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली की ओर ले जाएगा जहां बीमारी होने से पहले ही उसका अंदाजा लगाया जा सकेगा। इससे आम लोगों के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार होगा। वहीं ADHDS के CEO करीम शाहिन ने कहा कि आने वाले समय में इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को जोड़ा जाएगा ताकि मरीजों को और बेहतर इलाज मिल सके।
इन डिजिटल रजिस्ट्री में मुख्य रूप से इन बीमारियों को शामिल किया गया है:
- डायबिटीज और मोटापा
- कैंसर और दिल की बीमारियां
- किडनी और सांस से जुड़ी पुरानी बीमारियां
- मानसिक स्वास्थ्य और ऑस्टियोपोरोसिस
- मल्टीपल स्केलेरोसिस और दुर्लभ बीमारियां
- स्क्रीनिंग प्रोग्राम और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव थेरेपी
अगले चरण में इस सिस्टम को ‘Population Health Intelligence’ प्रोग्राम के जरिए AI से जोड़ा जाएगा। साथ ही इसे स्वास्थ्य विभाग के ‘Sahatna’ प्लेटफॉर्म के साथ भी एकीकृत किया जाएगा जिससे डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं और आसान हो जाएंगी।