Abu Dhabi में गर्मी का कहर, बच्चों को कार और पूल के पास अकेला न छोड़ने की चेतावनी जारी

World : अबू धाबी सिविल डिफेंस अथॉरिटी (ADCDA) ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए माता-पिता और बच्चों की देखभाल करने वालों के लिए जरूरी चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने कहा है कि बच्चों को कभी भी बंद गाड़ियों या स्विमिंग पूल के

World : अबू धाबी सिविल डिफेंस अथॉरिटी (ADCDA) ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए माता-पिता और बच्चों की देखभाल करने वालों के लिए जरूरी चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने कहा है कि बच्चों को कभी भी बंद गाड़ियों या स्विमिंग पूल के पास अकेला न छोड़ें। यह कदम बच्चों को होने वाले हादसों से बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

यह चेतावनी ‘सेफ समर’ कैंपेन के सातवें संस्करण का हिस्सा है, जिसे अबू धाबी पुलिस और सिविल डिफेंस अथॉरिटी ने मिलकर 11 जून 2026 को शुरू किया था। यह अभियान 30 अगस्त 2026 तक चलेगा। अधिकारियों ने साफ किया है कि गर्मी के दिनों में ध्यान की एक छोटी सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि धूप में खड़ी कारों के अंदर तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है, जो बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है। इसलिए शॉपिंग या किसी छोटे काम के लिए बच्चों को गाड़ी में अकेला छोड़ना खतरनाक है। साथ ही, स्विमिंग पूल के पास लगातार निगरानी रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि यही डूबने जैसी घटनाओं को रोकने का सबसे सही तरीका है।

इस अभियान के तहत बच्चों को आधुनिक टेक्नोलॉजी के सुरक्षित इस्तेमाल और हिंसक इलेक्ट्रॉनिक गेम्स के खतरों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। अबू धाबी पुलिस और इंटीरियर मिनिस्ट्री (MOI) के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म, कम्युनिटी काउंसिलों और फील्ड प्रोग्राम्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि बच्चों की सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है, जिसमें परिवार और समाज दोनों को मिलकर काम करना होगा।