UP: राम जन्मभूमि ट्रस्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, AAP सांसद संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ मांगी FIR

UP/Lucknow: आम आदमी पार्टी के सांसद Sanjay Singh ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़े घोटाले का दावा किया है। उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और कुछ अन्य लोगों पर सरकारी

UP/Lucknow: आम आदमी पार्टी के सांसद Sanjay Singh ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़े घोटाले का दावा किया है। उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और कुछ अन्य लोगों पर सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने कहा कि वे इस मामले से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज SIT को सौंपेंगे।

संजय सिंह के मुताबिक, अयोध्या में करीब 3 करोड़ रुपये की नजूल (सरकारी) भूमि को 24 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जबकि सरकारी नियमों के अनुसार नजूल जमीन को खरीदा या बेचा नहीं जा सकता। इसके अलावा उन्होंने साल 2021 के एक और सौदे का जिक्र किया, जिसमें 5 करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ रुपये में खरीदी गई। सांसद ने दान और चढ़ावे के मैनेजमेंट में भी भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

इस मामले में संजय सिंह ने अयोध्या के राम जन्मभूमि थाने में चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल और टिन्नू के खिलाफ FIR दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करते हुए औपचारिक तहरीर दी है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान जैसे पुख्ता सबूत मौजूद हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।

दूसरी तरफ, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से SIT जांच की मांग की थी। सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय SIT बना दी है। इस टीम में आईएएस विजय विश्वास पंत (मंडलायुक्त लखनऊ), आईपीएस किरन एस (आईजी रेंज) और नील रतन (विशेष सचिव, वित्त विभाग) शामिल हैं। SIT 15 जून 2026 को ही अयोध्या पहुंच चुकी है और उम्मीद है कि वह 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।