Lucknow में 8वें पे कमीशन की बड़ी मीटिंग 22-23 जून को, बेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर होगी चर्चा

Finance: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ी खबर है। आयोग की एक महत्वपूर्ण मीटिंग 22 और 23 जून 2026 को लखनऊ में होने जा रही है। इस बैठक का मुख्य मकसद कर्मचा

Finance: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ी खबर है। आयोग की एक महत्वपूर्ण मीटिंग 22 और 23 जून 2026 को लखनऊ में होने जा रही है। इस बैठक का मुख्य मकसद कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को समझना है ताकि अंतिम रिपोर्ट तैयार की जा सके।

लखनऊ की मीटिंग के बाद आयोग ओडिशा के भुवनेश्वर में 6 और 7 जुलाई को और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 9 और 10 जुलाई को चर्चा करेगा। इससे पहले आयोग दिल्ली, हैदराबाद, श्रीनगर और लद्दाख में भी बैठकें कर चुका है। 8वें पे कमीशन का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था और इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है। आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय मिला है, जो करीब 2027 के मध्य तक पूरी होगी।

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम बेसिक पे को लेकर है। कर्मचारी यूनियनें अपनी मांगों को लेकर काफी मुखर हैं, जबकि एक्सपर्ट्स का नजरिया अलग है।

विवरण एक्सपर्ट्स का अनुमान कर्मचारी यूनियनों की मांग
फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 (कुछ का मानना है 2.64) 3 से 5 (कुछ प्रस्ताव 2.92 से 4.0 तक)
न्यूनतम बेसिक पे – ₹52,600 या ₹69,000 तक

लखनऊ में होने वाली मीटिंग के दौरान वित्त विभाग के अधिकारी राज्य की वित्तीय स्थिति और पिछले पे कमीशन के असर के बारे में जानकारी देंगे। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई, प्रोफेसर पुलक घोष और सदस्य सचिव पंकज जैन के नेतृत्व में 20 सदस्यों की यह टीम काम कर रही है।

बता दें कि ज्ञापन जमा करने की आखिरी तारीख 15 जून 2026 थी और सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही लिए गए हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि पे कमीशन की सिफारिशें केवल सलाह होती हैं, इन्हें मानना या न मानना सरकार के हाथ में होता है।