Delhi के त्यागराज स्टेडियम में शुरू हुई 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप, 25 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आगाज हो गया है। इस बड़े खेल आयोजन में दुनिया के 25 देशों से खिलाड़ी, कोच और प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यह चैंपियनशिप आज से शुरू हो
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आगाज हो गया है। इस बड़े खेल आयोजन में दुनिया के 25 देशों से खिलाड़ी, कोच और प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यह चैंपियनशिप आज से शुरू होकर 2 अगस्त तक चलेगी, जिसमें रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
यह पूरा आयोजन दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मौके पर रेखा गुप्ता ने सभी विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक ग्लोबल स्पोर्ट्स हब बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद और टेबल टेनिस फेडरेशन के कई बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे। दिल्ली के लोगों से यह अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर इस खेल उत्सव का हिस्सा बनें और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं।